बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

मंडल कांग्रेस कमेटी, पटना के संघर्ष का असर — NH-43 पर मरम्मत कार्य प्रारंभ

Article Image

लगातार प्रयासों और संघर्ष के बाद सड़क मरम्मत कार्य शुरू, कांग्रेस कमेटी ने कार्यस्थल पर पहुँचकर लिया जायज़ा।

राजू खान:-

कोरिया/छत्तीसगढ़। पटना मंडल कांग्रेस कमेटी, पटना द्वारा NH-43 पर डकाईपारा तिराहा से नीलकंठ होटल तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार आवाज़ उठाई जा रही थी। सड़क की जर्जर हालत के कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानियों और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कमेटी ने संबंधित विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया था।

मंडल कांग्रेस कमेटी के निरंतर संघर्ष और प्रयासों के उपरांत उक्त मार्ग पर मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कार्यस्थल पर पहुँचकर मरम्मत कार्य का जायज़ा लिया तथा कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया।

कांग्रेस कमेटी ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से एवं समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में राहत मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

मंडल कांग्रेस कमेटी, पटना जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।


निरीक्षण में मुख्य रूप से मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परेश सिंह, पूर्व सरपंच पटना राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष अधि. वसीम ख़ान, पार्षद वसीम ख़ान, सागर शर्मा, रंजित चाफेकर, दल साय रजक, संसद प्रतिनिधि फ़रोग़ सिद्दीकी, शिव कुमार व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

जनता की आवाज़, जनहित का संघर्ष!

मंडल कांग्रेस कमेटी, पटना

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦