बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही! जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत गिरी, गर्भवती के साथ आई 5 वर्षीय बच्ची घायल

Article Image








टेंगनी  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा टला, पहले से दरारों की शिकायत के बावजूद जारी था उपचार

राजू खान :-

कोरिया/पटना। कोरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पटना तहसील के ग्राम टेंगनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन की जर्जर छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त इलाज कराने आई एक गर्भवती महिला के साथ मौजूद उसकी 5 वर्षीय बच्ची छत से गिरे मलबे की चपेट में आ गई, जिससे उसके सिर पर चोट आई।

घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। राहत की बात यह रही कि बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है, लेकिन यह हादसा किसी बड़े जानलेवा हादसे की चेतावनी बनकर सामने आया है।




स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। छत और दीवारों में दरारें साफ दिखाई दे रही थीं, इसके बावजूद न तो भवन की मरम्मत कराई गई और न ही मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इलाज की व्यवस्था किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित की गई। नतीजतन विभागीय लापरवाही का खामियाजा एक मासूम बच्ची को भुगतना पड़ा।











इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और भवनों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हैं कि इस मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है तथा जर्जर भवनों को सुरक्षित बनाने के लिए कौन-से ठोस कदम उठाए जाते हैं।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦