सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत: IG के मार्गदर्शन में कोरिया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य से आरोपी वाहन और चालक को किया ट्रेस
राजू खान:-
कोरिया/छत्तीसगढ़। थाना पटना क्षेत्र में चार महिलाओं की जिंदगी लील लेने वाले मौत के सौदागर को आखिरकार कोरिया पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस की सूझबूझ और तकनीकी साक्ष्यों की बदौलत फरार बोलेरो पिकअप और उसके चालक का सुराग लगा लिया गया है।
👉कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
दिनांक 02.10.2026 को शाम करीब 7:30 बजे ग्राम छिंदिया निवासी अमित सिंह अपने ऑटो में 14-15 महिलाओं को लेकर ग्राम बिलारो में तीज नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे। ग्राम करजी तालाब के पास बैकुंठपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेरो पिकअप ने ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।
हादसे में ऑटो में सवार सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चंदमती सहित कुल चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य महिलाएं अब भी घायल हैं।
👉तकनीक बनी हथियार, IG के मार्गदर्शन में बनी SIT
घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लिया और उनके मार्गदर्शन में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।
टीम ने परंपरागत जांच के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों को हथियार बनाया। लगातार तकनीकी विश्लेषण और कड़ी पतासाजी के बाद पुलिस को वो सुराग मिला जिसका इंतजार था।
👉झारखंड से आया मौत बनकर
जांच में दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान *बोलेरो पिकअप क्रमांक JH 03 AU 6791 के रूप में हुई है। वाहन के चालक की पहचान राजू कुमार गुप्ता, निवासी रमकंडा, थाना रमकंडा, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई साबित करती है कि कोरिया पुलिस अब अपराधियों को पकड़ने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल कर रही है। फरार वाहन को ट्रेस करना पुलिस की कार्यकुशलता और तत्परता का जीता-जागता उदाहरण है।
👉इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह, एसडीओपी श्रीमती आशा सेन, एसडीओपी श्री मोहसीन खान, थाना प्रभारी पटना श्री प्रमोद पांडे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश सुरपाम, सुंदरलाल नरेटी, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक अमल कुजूर, राजेश रगड़ा, सजल जायसवाल, सैनिक विकास सिंह, अमृतानंद, राघवेंद्र पुरी, शिवम सिन्हा, एएसआई इंद्रजीत सिंह, संदीप साय, प्रदीप साहू सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र की जनता ने जमकर सराहना कर रही है।
27°C
Mostly Cloudy