बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

CG -korea NEWS -सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव

Article Image

बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में लगेंगी विभागीय प्रदर्शनियां, स्थानीय कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राजू खान:-

कोरिया /छत्तीसगढ़|छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में 2 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने और अपने-अपने विभाग की प्रदर्शनी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों में विभागीय उपलब्धियों, राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

आयोजन में स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कलेक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शालीनता बनाए रखने के निर्देश दिए।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 3 नवंबर तक जिला मुख्यालय के शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। कलेक्टर ने प्रकाश व्यवस्था में भी ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। निजी संस्थाओं को भी अपने भवनों पर रोशनी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास, अपर कलेक्टर श्री डी.डी. मण्डावी, बैकुंठपुर एवं सोनहत के एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦