राजू खान:-
कोरिया /छत्तीसगढ़। पटना आज 20 अक्टूबर 2026 को AICC एवं PCC के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री बिहारी लाल राजवाड़े के नेतृत्व में मण्डल कांग्रेस कमेटी पटना में "वोट बचाओ, देश बचाओ" अभियान के तहत बाइक रैली एवं पर्चा वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि संविधान के द्वारा दिए गए वोट देने के अधिकार को देश में बैठी BJP की मोदी एवं शाह की सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा SIR से वोट काटा जा रहा है, जिससे आम आदमी के संवैधानिक अधिकार का हनन किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आम नागरिक के संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी के तहत "वोट चोर गद्दी छोड़" के नारों के साथ बाइक रैली निकाली गई, जो युवत सिंह के निवास से आदर्श चौक, बाजार पारा, मस्जिद चौक ,पांडोपारा रोड, शर्मा चौक होते हुए झूमर पारा से वापस युवत सिंह के घर पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री युवत सिंह, दिनेश शर्मा, दाल साय रजक, प्रकाश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष परेश सिंह, आदिवासी समाज के अध्यक्ष विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री, आशीष अग्रहरी, ब्लॉक महामंत्री अमन देवांगन, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामशंकर कुशवाहा, पार्षद कुंवर साय, वाशीम खान, सुरेन्द्र देशमुख, सौरभ सिंह, सुजीत सिंह, सागर शर्मा, रहीश खान, इस्राफील खान, अमित पांडेय, इस्तियाक खान, फरोग सिद्दीकी, संतोष सूर्यवंशी,जगत रजक, नारायण सिंह, देव नारायण कुशवाहा, गोलू यादव, शागिल सिद्दीकी, धनराज राजवाड़े सहित NSUI, यूथ कांग्रेस, मण्डल कांग्रेस, किसान कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।