पंडाल खोलने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, सिटी कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच
कोरिया/छत्तीसगढ़।जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरपुर के आश्रित ग्राम केमहाडांड में कर्मा पर्व के बाद पंडाल खोलते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंडाल के समीप से गुजर रहे 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से लगभग 18 वर्षीय युवक दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, केमहाडांड निवासी दीपक कर्मा पर्व के लिए लगाए गए पंडाल को खोलने का काम कर रहा था। इसी दौरान पंडाल के पास से गुजर रहे 11 केवी विद्युत सप्लाई तार की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किन परिस्थितियों की भूमिका रही, पुलिस इसकी विवेचना कर रही है।
घटना के बाद से केमहाडांड गांव में शोक का माहौल है। युवक की असमय मौत से परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है।पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
27°C
Mostly Cloudy