जोन क्रमांक 05 के वार्ड 17 से 20 तक के निर्माण कार्यों की निविदा सितंबर में जारी, पार्षदों का आरोप—समय पर प्रक्रिया होती तो वार्डवासियों को मिल सकता था लाभ
राजू खान:-कोरिया/छत्तीसगढ़। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों और वार्डों में विकास कार्यों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। नगर पालिका के जोन क्रमांक 05 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 से 20 तक विभिन्न छोटे निर्माण कार्यों के लिए जारी निविदा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि लाखों रुपये के विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने के कारण वार्डों में कई प्रस्तावित कार्य प्रभावित हुए। पार्षदों का कहना है कि यदि इन कार्यों की प्रक्रिया पहले शुरू कर दी गई होती, तो वार्डवासियों को समय पर सुविधाएं मिल सकती थीं और विकास कार्यों को लेकर उनकी अपेक्षाएं भी पूरी होतीं।
सितंबर में जारी हुई निविदा, पहले क्यों नहीं हुई प्रक्रिया?
27°C
Mostly Cloudy