बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

रनई के आलोक तिवारी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Article Image

ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुभव और शोध का सम्मान, अब 'डॉ. आलोक तिवारी के नाम से होंगे प्रसिद्ध












राजू खान :-

छत्तीसगढ़/कोरिया। कोरिया जिले के ग्राम रनई निवासी पं. आलोक तिवारी (मनीष) को ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में उनके विशेष अनुभव, ज्ञान एवं शोध के लिए Honorary Doctorate (मानद पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद अब वे ‘डॉ. आलोक तिवारी’ के नाम से जाने जाएंगे।

ज्योतिष के क्षेत्र में डॉ. आलोक तिवारी ने अपने ज्ञान एवं अनुभव के माध्यम से न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। एक छोटे से गांव से निकलकर ज्योतिष के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम करना ग्राम रनई सहित पूरे कोरिया जिले के लिए गौरव का विषय है।

डॉ. आलोक तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम रनई के शासकीय विद्यालय से प्राप्त की। बचपन से ही मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनकी इसी निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है।

👉यूट्यूब के माध्यम से दे रहे ज्योतिष की निःशुल्क शिक्षा

डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि वे अपने यूट्यूब चैनल “Alok Tiwari ASTROLOGER” के माध्यम से ज्योतिष शास्त्र की निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। ज्योतिष सीखने के इच्छुक लोग उनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से इससे जुड़ी जानकारी एवं शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

👉बचपन के मित्र ने कहा—लगन और मेहनत का परिणाम है यह मुकाम

ग्राम रनई निवासी एवं डॉ. आलोक तिवारी के बचपन के मित्र शशि प्रकाश जायसवाल ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आलोक बचपन से ही जिस कार्य को हाथ में लेते थे, उसे पूरी लगन और समर्पण के साथ पूरा करने का प्रयास करते थे। आज उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बचपन के मित्र को आज ‘डॉ. आलोक तिवारी’ के रूप में सम्मानित होते देख उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। :-शशि प्रकाश जायसवाल, ग्राम रनई-:

👉परिवार और गांव के लिए गौरव का क्षण

डॉ. आलोक तिवारी के मामा राम सुशील पाण्डेय, निवासी ग्राम रनई, ने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे ग्राम और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि आलोक बचपन से ही परिश्रमी और दृढ़ संकल्प वाले रहे हैं। आज उनकी वर्षों की मेहनत और लगन सफल हुई है।

👉:- राम सुशील पाण्डेय, ग्राम रनई-:

ग्राम रनई से निकली यह उपलब्धि आज पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦