राजू खान :-
कोरिया/छत्तीसगढ़। नगर पंचायत पटना के बाजारपारा में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर श्री.श्री 109 श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां जगत जननी आदिशक्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
दुर्गा पूजा के दौरान जगराता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गॉट टैलेंट कोरिया, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और लेडीज गरबा सहित कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन भी किया गया।
समिति की जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं—
👉अध्यक्ष: परेश सिंह
👉उपाध्यक्ष: आकाश धनोरिया, अमन देवांगन
👉कोषाध्यक्ष: दीपक खत्री, रंजीत चाफेकर
👉संरक्षक: बिहारी लाल राजवाड़े, विजय सिंह, अनिल गुप्ता, जय प्रकाश सोनी, रोशन गुप्ता, विनोद गुप्ता, सागर शर्मा, सुजीत सोनी, मनोज सोनी, उज्ज्वल शर्मा
👉सचिव: जगत रजक, अंकित जायसवाल
👉सहसचिव: लाल कुंवर, राजा सोनी, अंशु देवांगन
👉सदस्य: राहुल चाफेकर, संदीप कुमार, रविकांत मिश्रा, गोलू यादव, प्रतीक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजेश गुप्ता सहित समस्त पूजा समिति के सदस्य।
समिति ने आगामी दुर्गा पूजा को भव्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की आराधना के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद मिलेगा।
27°C
Mostly Cloudy