बैकुंठपुर थाने के सामने जमकर नारेबाजी, FIR वापस लेने और दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए :- कांग्रेस
राजू खान :-
कोरिया/छत्तीसगढ़। उत्तराखंड में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित जातिवादी ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ के मामले में कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च निकाला और बैकुंठपुर थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR को दुर्भावनापूर्ण एवं प्रतिशोध की राजनीति करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही उत्तराखंड में कथित तौर पर शामिल दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जातिगत भेदभाव की कथित घटना पर अपना पक्ष रखते हुए दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ ही FIR दर्ज किया जाना भाजपा सरकार की दमनकारी एवं प्रतिशोधात्मक राजनीति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के पक्ष में मजबूती से खड़ी है तथा जातिगत भेदभाव जैसी घटनाओं पर दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े एवं सुरेश सिंह, जनपद अध्यक्ष उदय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुख्तार अहमद, सुरेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, गणेश राजवाड़े, विकास श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, परेश सिंह, राजू भगत, मोहनलाल यादव, फरोग सिद्दीकी, वसीम खान, आशीष डबरे, रियाजुद्दीन, रामायण, अनिल सिंह, रामाधार टोप्पो, आशु कुजूर, संतोष राजवाड़े, मनीष सिंह, अंकित गुप्ता, शशि मांझी, संतोष गोयन, रामसाय सोरी, कैलाश कुर्रे, इंद्रदेव पांडे, विजय चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
27°C
Mostly Cloudy