बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

अमन-भाईचारे के पैगाम के साथ अंजुमन कमेटी ने किया नगर जनप्रतिनिधियों का सम्मान

Article Image


जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर ‘सुघर पटना, सुंदर पटना’ के संकल्प के साथ विकास में एकजुटता का संदेश









Raju Khan:-

कोरिया/ छत्तीसगढ़। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के अमन, इंसानियत और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करते हुए अंजुमन कमेटी पटना की ओर से नगर पंचायत पटना के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एल्डरमैन एवं सभी पार्षदों का पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

अंजुमन कमेटी के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमैन श्री जवाहर गुप्ता सहित समस्त पार्षदगण का सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के उस संदेश को याद किया, जिसमें पूरी दुनिया को इंसानियत, शांति और भाईचारे का रास्ता दिखाया गया है।

समारोह में नगर के विकास को लेकर भी सकारात्मक संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के साथ मिलकर पटना नगर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा ‘सुघर पटना, सुंदर पटना’ के संकल्प को साकार करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि विकास किसी एक वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही नगर को बेहतर और विकसित बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह ने अपने उद्बोधन में नगर के विकास और प्रत्येक नागरिक के हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पटना को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। उन्होंने अंजुमन कमेटी पटना सहित नगरवासियों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम ने धार्मिक सद्भाव, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए नगर के विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की भावना को मजबूत किया।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦