बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

251 फीट लंबे तिरंगे के साथ पटना में गूंजा देशभक्ति का जयघोष

Article Image






हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों कदमों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश,

राजू खान :-

छत्तीसगढ़/कोरिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत पटना में देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 251 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली इस विशाल यात्रा ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। हाथों में तिरंगा थामे बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से पूरा पटना नगर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा में बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े एवं नगर पंचायत पटना अध्यक्ष गायत्री सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। यात्रा का शुभारंभ पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय महाविद्यालय से हुआ, जो मस्जिद होते हुए बाजार पारा,मैन मार्केट और आदर्श चौक से गुजरते हुए नगर पंचायत पटना कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों ने माहौल को पूरी तरह देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

251 फीट लंबे तिरंगे ने यात्रा का विशेष आकर्षण बढ़ाया। विशाल तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संकल्प लिया।

भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगर पंचायत पटना ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦