बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

BMO के आदेश की उड़ाई धज्जियां! बंद किए गए जर्जर कमरे में फिर शुरू हुआ इलाज, फिर गिरा छत का मलबा

Article Image


मरीजों और स्टाफ की जान से खिलवाड़? विभागीय लापरवाही पर गंभीर सवाल
















राजू खान :-

कोरिया/पटना। कोरिया जिले के पटना विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेंगनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस जर्जर कमरे को छत गिरने की घटना के बाद  (BMO) के निर्देश पर बंद किए जाने की बात कही गई थी, उसी कमरे में रविवार को दोबारा मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया।

इलाज के दौरान अचानक छत से फिर मलबा गिर पड़ा। संयोगवश उस समय मौजूद मरीज, ग्रामीण और स्वास्थ्यकर्मी बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले इसी स्वास्थ्य केंद्र की छत का हिस्सा गिरने से गर्भवती महिला के साथ आई 5 वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी। घटना के बाद BMO ने क्षतिग्रस्त कमरे को तत्काल बंद करने तथा जल्द नए भवन में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने की बात कही थी।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जर्जर कमरे को बंद करने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके थे, तो उसी कमरे में दोबारा मरीजों का इलाज किसके आदेश पर शुरू किया गया? क्या मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है?

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नए भवन में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦