बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

मानसून में जलभराव, दूषित पेयजल और बढ़े हाउस टैक्स पर फूटा जनाक्रोश

Article Image


सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री के नेतृत्व में नागरिकों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन









राजू खान :-

छत्तीसगढ़ /कोरिया। नगर पंचायत पटना क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। मानसून के दौरान वार्डों में जलभराव, कोरिया नीर के पेयजल का समुचित फिल्ट्रेशन नहीं होने, हाउस टैक्स में की गई वृद्धि तथा अन्य जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सांसद प्रतिनिधि  दीपक खत्री के नेतृत्व में नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में नगर पंचायत के सभी वार्डों में व्याप्त समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि बारिश के मौसम में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन सहित दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कोरिया नीर के पेयजल का पर्याप्त फिल्ट्रेशन नहीं होने से लोगों में पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, हाउस टैक्स में की गई वृद्धि पर भी पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦