बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और सीएम का पुतला दहन

Article Image




भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

राजू खान :-

कोरिया/बैकुंठपुर। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की एसीबी एवं ईओडब्ल्यू द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय एवं राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने और उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। उनका आरोप था कि विधानसभा चुनाव के समय से ही ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जाता रहा है और अब राज्य की जांच एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में केंद्रीय एजेंसियां कोई ठोस तथ्य सामने नहीं ला सकीं, उन्हीं मामलों में अब ईओडब्ल्यू और एसीबी के जरिए कार्रवाई कर राजनीतिक द्वेष की भावना से कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस ऐसी दमनात्मक कार्रवाइयों से डरने वाली नहीं है और लोकतंत्र तथा जनहित की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, सुरेश सिंह, आशीष यादव (लल्ला), शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, दीपक गुप्ता, रामकृष साहू, विकास श्रीवास्तव, धीरज सिंह, साहब अख्तर, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, विजय सिंह, अविनाश पाठक, जाग्रत कुर्रे, सत्यनारायण मोदी, संतोष गोयन, विजय चक्रधारी, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनीष सिंह, असद इराकी, बसंत सिंह, एजाज़ गुड्डू, राजू भगत, कैलाश कुर्रे, रियाजउद्दीन, बाबूलाल राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦