बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

NEET पेपर लीक से युवाओं के सपनों पर चोट, शिक्षा व्यवस्था की साख पर उठे सवाल : कांग्रेस

Article Image


कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- छात्रों की मेहनत और भविष्य से हो रहा खिलवाड़

राजू खान :-

बैकुंठपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, बैकुंठपुर में नीट पेपर लीक प्रकरण एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक केवल परीक्षा में अनियमितता का मामला नहीं है, बल्कि यह करोड़ों छात्रों के भविष्य, उनके सपनों और वर्षों की मेहनत पर सीधा प्रहार है।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि देश का विद्यार्थी आज महंगी शिक्षा, बढ़ती कोचिंग फीस, मानसिक तनाव और बेरोजगारी जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। लाखों परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए भारी आर्थिक बोझ उठाते हैं, लेकिन बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक के मामले उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में पूरी तरह विफल रही है। एक ओर प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर रोजगार के अवसर भी लगातार सिमटते जा रहे हैं। सरकार निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने में असफल साबित हुई है, जिससे युवाओं में निराशा और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था तेजी से व्यवसायीकरण की ओर बढ़ रही है। छात्रों और अभिभावकों पर कोचिंग, हॉस्टल, भोजन और अध्ययन सामग्री का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार शिक्षा को सुलभ, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों से बचती नजर आ रही है।

पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के साथ पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला महामंत्री बृजवासी, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुख्तार अहमद, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦