बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

आयुष चिकित्सकों ने सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, उपचार संबंधी प्रावधानों से कराया अवगत

Article Image





राजू खान :-

छत्तीसगढ़/कोरिया। जिले के आयुष चिकित्सकों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चिकित्सकों ने शासन द्वारा राजपत्र में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आयुष चिकित्सकों को प्राप्त चिकित्सकीय अधिकारों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

 बताया कि आयुष चिकित्सक राजपत्र में उल्लिखित प्रावधानों के तहत निर्धारित एलोपैथिक दवाओं का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को प्राथमिक उपचार एवं जीवनरक्षक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के अधिकार भी प्राप्त हैं।

चिकित्सकों ने सीएमएचओ को अवगत कराया कि अत्यधिक रक्तस्राव, डिहाइड्रेशन, गंभीर दर्द सहित अन्य आपात स्थितियों में मरीजों की जान बचाने के उद्देश्य से आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं बुनियादी जीवनरक्षक उपाय किए जाते हैं। उन्होंने इस संबंध में शासन द्वारा जारी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया।

ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. विवेक साहू, डॉ. रितेश कुशवाहा, डॉ. सरस्वती संतरा एवं डॉ. दीपक सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦