बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

घर में चोरी करने वाले आरोपी एवं अपचारी बालक गिरफ्तार, 66 हजार रुपये से अधिक का मशरूका बरामद

Article Image


सोनहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और नगदी जब्त

@राजू खान:-

कोरिया /छत्तीसगढ़।पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे तथा एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में सोनहत पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी उमाशंकर साहू निवासी रामगढ़ दिनांक 07 जून 2026 को मेहमानदारी में मनेन्द्रगढ़ गए हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। शाम लगभग 7 बजे वह घर के दरवाजे में साकड़ लगाकर पड़ोस में गई थीं। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है तथा पेटी खुली हुई है। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन एवं नगदी रकम अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना सोनहत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर राकेश कुमार गुप्ता पिता श्रीपथ गुप्ता (28 वर्ष) एवं एक अपचारी बालक, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना सोनहत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया 01 जोड़ी सोने की बाली, 03 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 नग चांदी का कमरधनी, 01 नग रेडमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल तथा 3,000 रुपये नगद सहित कुल 66,200 रुपये मूल्य का मशरूका बरामद कर जब्त किया।






पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद पासवान, उप निरीक्षक राजाराम राठिया, उप निरीक्षक नीलमणि कुजूर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धलेन्द्र प्रसाद भारती, आरक्षक निखलेश राजवाड़े, आरक्षक शिव पटेल, सहायक आरक्षक उमेन्द्र सिंह एवं आरक्षक समयलाल का विशेष योगदान रहा।

👉सोनहत पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

👉घर में चोरी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 66 हजार का माल बरामद

👉चोरी का खुलासा: जेवरात, मोबाइल और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

👉त्वरित कार्रवाई में सोनहत पुलिस को सफलता, चोरी गया मशरका बरामद

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦