बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

जल संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए आवश्यक कदम – डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी

Article Image

पांच प्रतिशत मॉडल से हर किसान को जोड़ने के निर्देश, आवास निर्माण व जल संरक्षण अभियान की समीक्षा
राजू खान :-
कोरिया/ छत्तीसगढ़।कोरिया जिले को प्राकृतिक रूप से कई महत्वपूर्ण संसाधन प्राप्त हुए हैं। इन संसाधनों के संरक्षण के लिए जल संरक्षण अभियान को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए हर व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में आयोजित बैठक में सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमले से सीधा संवाद करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत निर्देश दिए।
बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक तथा आवास मित्र उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे “आवा पानी झोंकी” जल संरक्षण अभियान को हर किसान और हर कोरिया निवासी से जोड़ने पर जोर दिया गया।
जल संरक्षण अभियान समय की मांग
सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि आने वाले समय में स्वच्छ जल की उपलब्धता बड़ी चुनौती बन सकती है। इससे निपटने के लिए जल संरक्षण अभियान को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि जल बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है, तभी आने वाली पीढ़ी को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।
पांच प्रतिशत मॉडल अपनाने की अपील
बैठक में किसानों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि यदि जिले का प्रत्येक किसान अपने खेतों में पांच प्रतिशत मॉडल अपनाए, तो खेतों में नमी बनी रहेगी और वर्षा का अतिरिक्त पानी जमीन में समाहित होकर भूजल स्तर बढ़ाने में मदद करेगा।

हर आवास में बने सोखता गड्ढे
जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक प्रधानमंत्री आवास में एक-एक सोखता गड्ढा बनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि आवास हितग्राहियों को समझाएं कि छत पर गिरने वाली हर बूंद पानी महत्वपूर्ण है और उसका संरक्षण जरूरी है।

आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि वर्तमान समय निर्माण कार्य के लिए अनुकूल है। अधिकांश किसानों ने धान की फसल बेच ली है और आर्थिक स्थिति बेहतर है। ऐसे में हितग्राहियों को प्रेरित कर पक्के मकानों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही समय पर जियो-टैगिंग कर हितग्राहियों को भुगतान दिलाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिसमें जन मन आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦