बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

विष्णुदेव साय 17 फरवरी को करेंगे कोरिया महोत्सव का शुभारंभ, विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

Article Image

सरगुजा संभाग विकास प्राधिकरण की बैठक में मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक व वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे शामिल
राजू खान :-
कोरिया जिला / छत्तीसगढ़। प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में 17 फरवरी को महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले में आयोजित कोरिया महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जिले में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी (मंगलवार) को जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे सरगुजा विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करेंगे।
बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सरगुजा एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद, संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक तथा राज्य शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, संभागायुक्त, संभाग के सभी जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक को क्षेत्रीय विकास योजनाओं की प्रगति एवं भावी योजनाओं के क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦