बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हो रही है 12वीं की बोर्ड परीक्षा

Article Image
राजू खान :-
सूरजपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत कक्षा 12वीं के विभिन्न विषयों—राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन तथा शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) की परीक्षा सूरजपुर जिला में निर्धारित सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिले एवं विकासखंड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण पाई गई। साथ ही किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं होने की जानकारी प्राप्त हुई।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦