बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

Article Image


जिला अध्यक्ष ने स्मार्ट मीटर हटाने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को बांटे आवेदन फार्म, घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से भरवाए जाएंगे आवेदन






राजू खान:-

छत्तीसगढ़/कोरिया। प्रदेश में बढ़ी बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय, बैकुंठपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की।

बैठक में राज्य सरकार की बिजली नीति के खिलाफ आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर जनता की सुविधा के बजाय कांग्रेस की नजर में "वसूली मीटर" बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है।

👉घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

आंदोलन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने संबंधी आवेदन फार्म वितरित किए गए। कांग्रेस ने निर्णय लिया कि वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से आवेदन भरवाएंगे।

इसके बाद उपभोक्ताओं से प्राप्त आवेदनों के माध्यम से जनसमर्थन जुटाया जाएगा तथा आगामी चरण में बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपकर मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस ने आंदोलन को आगे और तेज करने की बात कही है।

👉बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

बैठक में पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, सुरेश सिंह, आशीष यादव, अजीत लकड़ा, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, हसगर यादव, कृष्ण कुमार राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, सुरेंद्र तिवारी, रामकृष साहू, गणेश जायसवाल, यूसुफ इराकी, अविनाश पाठक, जागृत कुर्रे, दीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, वसीम खान, राजेश कुर्रे, विक्रांत सिंह, आरिफ, एजाज गुड्डू, राजू भगत, संतोष गोयन, दरोगी राजवाड़े, रामायण, अटल कुरे, अजीमुल्ला खान, असद इराकी, रामाधार टोप्पो, सुरेंद्र देशमुख, दिनेश यादव, रियाजउद्दीन, मोहनलाल यादव, गोलू, आशीष डबरे, कैलाश कुर्रे, डीआर राजवाड़े, मनीष सिंह, मोनू मांझी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦