बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

बाजार पारा पटना में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक की मांग

Article Image


साप्ताहिक बाजार के दिनों में घंटों जाम से परेशान व्यापारी और आम नागरिक, सांसद प्रतिनिधि ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन



Raju khan :-

कोरिया/छत्तीसगढ़। नगर पंचायत पटना के बाजार पारा क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु करने की मांग उठी है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री ने थाना प्रभारी पटना को आवेदन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में त्योहारों का सीजन चल रहा है, जिसके चलते बाजार पारा पटना में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ उमड़ रही है। बाजार क्षेत्र में फोर-व्हीलर, पिकअप एवं अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश के कारण व्यापारियों, आम नागरिकों तथा राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दिनभर बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

विशेष रूप से बुधवार एवं शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है। इसके चलते कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, मरीजों तथा आवश्यक कार्य से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री ने मांग की है कि त्योहार एवं साप्ताहिक बाजार के दिनों में बाजार पारा पटना में बड़े वाहनों, पिकअप एवं भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग एवं उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

आवेदन में विशेष रूप से सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण रखने की मांग की गई है। उन्होंने जनहित में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह थाना प्रभारी से किया है।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦