बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, भारी बारिश की चेतावनी

Article Image

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर; 01 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना



राजू खान :-

कोरिया/छत्तीसगढ़। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से तथा पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट से लगे क्षेत्र में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 30 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।


विशेष रूप से 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, बैकुंठपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम पर विशेष नजर रखने की जरूरत है।


👉31 अगस्त को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। लगातार बारिश की स्थिति में नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


👉कोरिया में प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

कोरिया जिले में बारिश के दौरान नागरिकों को अनावश्यक रूप से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों, पुल-पुलियों और निचले मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रशासन की ओर से जारी स्थानीय मौसम चेतावनी एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर रहने और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

👉प्रायद्वीपीय भारत में कमजोर रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत में आगामी एक सप्ताह के दौरान वर्षा गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वी एवं मध्य भारत के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦