बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पटना की तनवीर कौर ने मारी बाजी

Article Image


प्रथम स्थान हासिल कर स्वामी आत्मानंद स्कूल का बढ़ाया मान, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर









राजू खान :-

छत्तीसगढ़ /कोरिया l जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पटना की प्रतिभावान छात्रा तनवीर कौर, पिता श्री गुरदीप सिंह, कक्षा 11वीं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है।

प्रतियोगिता में तनवीर कौर ने अपनी एकाग्रता, रणनीतिक कौशल और शानदार खेल क्षमता का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। उनकी इस सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है।

तनवीर कौर की शानदार उपलब्धि पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पटना में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि तनवीर की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि तनवीर कौर भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी और विद्यालय के साथ-साथ जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगी।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पटना परिवार की ओर से तनवीर कौर को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦