बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कोरिया कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Article Image






प्रदीप गुप्ता बोले- छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ना अपराध नहीं, लोकतांत्रिक आवाज दबा रही केंद्र सरकार,

राजू खान :-

छत्तीसगढ़/कोरिया।बैकुंठपुर छात्र एवं युवाओं के समर्थन में आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने बुधवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कुमार चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि देशभर में छात्र एवं युवा अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं। ऐसे समय में उनके समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं सांसदों की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनहित के मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ना कोई अपराध नहीं है। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती और लोकतांत्रिक तरीके से लड़ती रहेगी।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला महामंत्री बृजवासी तिवारी, मुख्तार अहमद, हेमसागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारीलाल राजवाड़े, आशीष यादव, शैलेन्द्र सिंह (लल्ला), अजय सिंह, काकू सरदार, सुरेंद्र तिवारी, दीपक गुप्ता, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, फरोग, वसीम खान, परेश सिंह, आशीष डबरे, अंकित गुप्ता, रामकृष साहू, विजय चक्रधारी, संतोष गोयन, सौरभ गुप्ता, सुमन दुबे, रियाजउद्दीन, विक्रांत सिंह, राजू भगत, अज़ीमुल्ला खान, रमेश देवांगन, रकीब बेगम, अर्पित गुप्ता, सत्यनारायण मोदी, शशि मांझी, जीतू गुप्ता, असद इराकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦