निष्पक्ष व पारदर्शी जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
राजू खान :-
कोरिया/बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर, अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मंदिर के चढ़ावे को लेकर सामने आए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी धर्म या आस्था का नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास का विषय है। यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे में किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में भाजपा सरकार जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रही है और मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला महामंत्री बृजवासी तिवारी, मुख्तार अहमद, सुरेंद्र तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारीलाल राजवाड़े, आशीष यादव (लल्ला), सुरेश सिंह, अजीत लकड़ा, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, रवि राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, देवनारायण कुशवाहा, राजू भगत, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, रामाधार टोप्पो, धीरज सिंह, आशीष डबरे, अनिल सिंह, रामकृष साहू, दीपक गुप्ता, अंकित गुप्ता, धीरज शिवहरे, शशि मांझी, विक्रांत सिंह, अजय साहू, अभिषेक दुबे, संत राजवाड़े, स्वतंत्रता महोबिया, संतोष सूर्यवंशी, प्रदीप राजवाड़े, असद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
27°C
Mostly Cloudy