राजू खान :-
कोरिया/छत्तीसगढ़। बैकुंठपुर-चरचा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसईसीएल एवं टीएमसी माइनिंग कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उपस्थित सभी लोगों ने हरित भविष्य के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। पेड़ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ वायु, जल संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।
कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनरों के माध्यम से "एक कदम हरियाली की ओर, एक बेहतर कल की ओर" का संदेश भी दिया गया। आयोजन का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करना भी रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
श्री भरत डोबरिया (प्रोजेक्ट प्रमुख),श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री रमाकांत तिवारी (मानव संसाधन विभाग) तथा श्री रमेश कुमार साहू (सुरक्षा अधिकारी) उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हरित धरती और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
27°C
Mostly Cloudy