राजू खान :-
कोरिया/छत्तीसगढ़ । थाना पटना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कसरा निवासी संदीप विश्वास ने थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर नकदी रकम, मोबाइल फोन एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 196/2025 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही श्रवण कुमार कसरे (27 वर्ष) निवासी ग्राम कसरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन, नगदी राशि एवं अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी – श्रवण कुमार कसरे
पिता – स्व. देवलाल कसरे
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – गोटियापारा कसरा, थाना पटना, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)
पटना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
27°C
Mostly Cloudy