बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

सोनहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल के खंडहर में छुपाकर रखी गई थीं वाहन

Article Image

 






राजू खान :-

कोरिया/छत्तीसगढ़। जिले की सोनहत पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 जून 2026 को सोनहत पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अंगवाही निवासी एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध व्यक्ति को थाना बुलाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ग्राम केशगवां के जंगल स्थित एक खंडहरनुमा भवन में चोरी की मोटरसाइकिलें छुपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपी बृज कपूर की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 06 नग मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों में एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर एवं बजाज सीटी 100 जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा शाह चौबे एवं एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनहत विनोद पासवान, उप निरीक्षक राजाराम राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धलेन्द्र प्रसाद भारती, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आरक्षक सुरेश कुमार यादव, शंकर सुमन तिवारी, केशव सोनवानी, निखिलेश राजवाड़े सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस सफलता के बाद वाहन चोरी की घटनाओं से प्रभावित वाहन स्वामियों में संतोष का माहौल है, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦