बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

ममता हुई शर्मसार: शिव मंदिर में लावारिस मिली दो माह की मासूम बच्ची, इलाके में सनसनी

Article Image


नेशनल हाईवे किनारे मंदिर परिसर में रोती मिली दुधमुंही बच्ची, पुलिस जांच में जुटी












राजू खान :-

कोरिया/छत्तीसगढ़। कोरिया जिले के बॉर्डर क्षेत्र डुमरिया में मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे-43 स्थित नदी किनारे शिव मंदिर परिसर में करीब दो माह की एक दुधमुंही बच्ची लावारिस हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर परिसर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। वहां मासूम बच्ची अकेली पड़ी मिली। यह दृश्य देखकर लोगों का दिल दहल गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को मंदिर परिसर में छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मंदिर परिसर और हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि बच्ची को छोड़ने वालों का पता लगाया जा सके।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦