महीनों से लटक रहा था जानलेवा केबल, खबर प्रकाशित होते ही कलेक्टर ने लिया एक्शन,बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचा, तत्काल हुआ सुधार कार्य,
राजू खान :-
कोरिया /छत्तीसगढ़।कोरिया जिले के ग्राम गिरजापुर के कुशवाहा पारा में लंबे समय से बना खतरा आखिरकार खत्म हो गया। मुख्य सड़क किनारे महीनों से टूटा पड़ा बिजली का खंभा, जो ‘मौत का जाल’ बन चुका था, अब बदल दिया गया है। यह कार्रवाई खबर के प्रकाशित होते ही हुई, जब जिला कलेक्टर ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग को सख्त निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि खंभा टूटने के कारण मुख्य केबल जमीन के बेहद करीब लटक रहा था, जिससे हर समय करंट फैलने और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।
मामला उजागर होते ही प्रशासन हरकत में आया। विद्युत विभाग की टीम के मौके पर पहुंचे और तत्काल नया खंभा लगाकर लाइन को व्यवस्थित किया गया। अब क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू हो गई है।
ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
👉 खबर का असर: महीनों से बना खतरा हुआ खत्म
👉 कलेक्टर के निर्देश के बाद विभाग की त्वरित कार्रवाई
👉 जेई टीम ने मौके पर पहुंचकर किया सुधार कार्य
👉 ग्रामीणों को मिली राहत, टला बड़ा हादसा
27°C
Mostly Cloudy