बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

“मौत का जाल बना टूटा बिजली खंभा: महीनों से खतरा, शिकायतों के बाद भी विभाग मौन”

Article Image



राजू खान :-

कोरिया/छत्तीसगढ़|कोरिया जिले के ग्राम गिरजापुर के कुशवाहा पारा में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है, जहां मुख्य सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा महीनों से टूटा पड़ा है। स्थिति इतनी खतरनाक हो चुकी है कि खंभे से जुड़ा मुख्य केबल अब जमीन के बेहद करीब लटक रहा है, जो किसी भी वक्त जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है।

हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक न तो खंभे की मरम्मत की गई है और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।






टूटे खंभे में लगे केबल में जगह-जगह अस्थायी जॉइंट किया गया है, जो पूरी तरह असुरक्षित है। बारिश या हल्की हवा में भी करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले ग्रामीण, स्कूली बच्चे और मवेशी हर पल खतरे के साये में जी रहे हैं।

ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।


👉कई महीनों से टूटा पड़ा है बिजली खंभा

👉जमीन के करीब लटक रहा हाई-रिस्क केबल

👉कई बार शिकायत, फिर भी विभाग नदारद

👉बच्चों और मवेशियों की जान पर मंडरा रहा खतरा

👉अब बड़ा सवाल—क्या बिजली विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, या खबर के बाद जिम्मेदार जागेंगे?

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦