बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

साड़ी खरीदी घोटाले पर सियासत गरम: मंत्री का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच और इस्तीफे की मांग तेज

Article Image


महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, करोड़ों की अनियमितता 



Raju khan

कोरिया/छत्तीसगढ़।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में कथित घोटाले को लेकर कोरिया जिले में सियासत गरमा गई है। रविवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कुमार चौक पर महिला कांग्रेस ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें निष्पक्ष जांच और मंत्री के इस्तीफे की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

🔹 करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की लगभग 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए की गई साड़ी खरीदी में करीब 9.7 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है। उनका कहना है कि खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई इस खरीदी में गुणवत्ता से समझौता किया गया।

🔹 कम लंबाई और अधिक कीमत का खेल

आरोप है कि निर्धारित 5.5 से 6.3 मीटर की बजाय करीब 5 मीटर लंबाई की साड़ियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही बाजार में कम कीमत वाली साड़ियों को अधिक मूल्य दिखाकर सप्लाई किया गया, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ।

🔹 संजोती मरकाम के नेतृत्व में प्रदर्शन



प्रदर्शनका नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संजोती मरकाम ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की और पूरे मामले की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

🔹 मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

🔹 बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, आशीष यादव, चांदनी सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦