बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

पुलिस बल को मिला मानसिक मजबूती का मंत्र, बैकुंठपुर पुलिस लाइन में तनाव प्रबंधन कार्यशाला,

Article Image

 





राजू खान :-

कोरिया/छत्तीसगढ़। कोरिया 17 अप्रैल 2026।पुलिस लाइन बैकुंठपुर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आभा शशि कुमार उपस्थित रहीं। आयोजन एवं संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे द्वारा किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना रहा, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।

विशेषज्ञ सत्र के दौरान डॉ. आभा शशि कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से तनाव से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए और जवानों की समस्याओं को सुनकर समाधान सुझाए।

साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोमा नायर ने वन-टू-वन काउंसलिंग के जरिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनोस्थिति को समझा, वहीं डॉ. ज्योति शर्मा एवं कामनी तिवारी द्वारा पारिवारिक एवं कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में पुलिस काउंसलर वित्त बाला श्रीवास्तव, कल्पना शर्मा, कविता मंडल, अधिवक्ता सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह:

कार्यक्रम के अंत में सभी विशेषज्ञ अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

पुलिस प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का नियमित आयोजन करने की बात कही, जिससे पुलिस बल तनावमुक्त रहकर अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन कर सके।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦