कोरिया /छत्तीसगढ़। के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से हुई महत्वपूर्ण भेंट के दौरान, नगर पंचायत पटना की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह ने क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी।
पटना का विस्तृत क्षेत्रफल और बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस मांग को तत्काल स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पटना को आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी।
🏥 क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ
नई एंबुलेंस की सुविधा से पटना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में—
✔ आपातकालीन सेवाएं और अधिक तेज एवं सुलभ होंगी
✔ मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी
✔ क्षेत्र का स्वास्थ्य तंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा
🙏 क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
इस सराहनीय निर्णय पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एवं पार्षद अमित सिंह ने समस्त पटना क्षेत्रवासियों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
✨ निस्संदेह, यह एंबुलेंस पटना के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी और क्षेत्रवासियों के लिए जीवनरक्षक सुविधा साबित होगी।