राजू खान :-
कोरिया/छत्तीसगढ़। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष फरोग सिद्दीकी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। स्थापना दिवस जैसे अवसर केवल संगठन की उपलब्धियों को याद करने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प दोहराने का भी माध्यम होते हैं।
इस आयोजन में जिला उपाध्यक्ष फरोग सिद्दीकी
ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष व पार्षद परेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष पटना वसीम खान, सांसद प्रतिनिधि आशीष अग्रहरी, सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री सहित शागिल सिद्दीकी, अरबाज खान, देव पटवा, अदनान, कामरान एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।