बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

अवैध पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 17 भैंसे बरामद

Article Image
राजू खान:-
कोरिया/छत्तीसगढ़।जिले के सोनहत थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 भैंसों को बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे तथा एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना सोनहत पुलिस ने ग्राम उज्ञांव, चौकी रामगढ़ में दबिश दी। मौके पर आरोपी बहादुर सिंह (56 वर्ष) के कब्जे से 17 भैंसे अमानवीय स्थिति में रस्सियों से बंधे पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से बुचड़खाने ले जाने की तैयारी की जा रही थी।
🔍 पूछताछ में खुलासा
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उक्त भैंसों को पी.पी. सिंह एवं मकसूद (झारखंड) द्वारा ट्रक के माध्यम से लाकर छिपाकर रखा गया था। बरामद भैंसों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।
⚖️ दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध
छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ)
के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
🔎 आगे की कार्रवाई
मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
👮‍♂️ टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान सहित उप निरीक्षक राजाराम राठिया, प्रधान आरक्षक अमरलाल टोप्पो, विमल जायसवाल, रमेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार साहू, पिटर एक्का, निखिलेश राजवाड़े, मनीष साय, उमेंद्र सिंह, चन्द्रिका, धरमलाल एवं श्यामलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦