बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

अंबिकापुर में ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर विवाद, विरोध प्रदर्शन में तोड़फोड़ और पत्रकार से मारपीट

Article Image
अंबिकापुर/छत्तीसगढ़। अंबिकापुर के गुदरी चौक स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के बाहर ट्रांसफार्मर हटाने के पूर्व जारी आदेश पर अमल नहीं होने से बुधवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थानीय नागरिकों का विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र हो गया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रदर्शन के दौरान एक चिकित्सक के वाहन में तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई। वहीं कवरेज कर रहे एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट भी हुई। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आने की जानकारी मिली है। अस्पताल से जुड़े एक डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार की बात भी बताई जा रही है।
मौके पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, लेकिन विरोध के दौरान धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ की घटनाएं हो गईं। बाद में विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर से जुड़ी विद्युत लाइन काट दी।
पत्रकार के साथ मारपीट के विरोध में जिले के मीडिया प्रतिनिधि कोतवाली थाना पहुंचकर धरने पर बैठ गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता थाने पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।
फिलहाल मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा जांच और वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦