बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत, 05 और 06 फरवरी तक अतिरिक्त खरीदी की अनुमति

Article Image

राजू खान :-
रायपुर /छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। राज्य सरकार द्वारा तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस यानी 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति दी गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अतिरिक्त अवधि में निम्न श्रेणियों के किसान धान विक्रय कर सकेंगे—
पहला, ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया, लेकिन उनका सत्यापन नहीं हो पाया था।
दूसरा, ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन के दौरान उनके पास धान उपलब्ध पाया गया।
तीसरा, ऐसे किसान जिन्हें 28 जनवरी, 29 जनवरी और 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।
किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦