बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

गणतंत्र दिवस पर ग्राम गिरजापुर में शिक्षा उन्नति प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ

Article Image
राजू खान:-
कोरिया /छत्तीसगढ़। कोरिया -77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम गिरजापुर में ग्राम गिरजापुर शिक्षा उन्नति प्रोत्साहन योजना का शुभ आरंभ किया गया। इस अवसर पर गांव के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ग्राम गिरजापुर सरपंच अवधेश सिंह एवं सभापति वन समिति जिला पंचायत कोरिया एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश साहू द्वारा मेडल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना तथा गांव के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
आयोजक ने बताया कि यह योजना एक छोटा सा प्रयास है, जिससे गांव के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले और शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजन, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦