कसलगिरी धान समिति केंद्र में निरीक्षण, 544 किसानों ने किया 37.507 हेक्टेयर रकबा समर्पण
सूरजपुर/छत्तीसगढ़। सूरजपुर जिले के कसलगिरी धान समिति केंद्र में आज नायब तहसीलदार श्रीमती मीना सिंह, राजस्व निरीक्षक (आर.आई.) एवं हल्का पटवारियों की संयुक्त टीम द्वारा धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि अब तक 544 किसानों द्वारा कुल 37.507 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, आज हल्का पटवारी द्वारा सात किसानों के धान विक्रय टोकनों का भौतिक सत्यापन किया गया।
सत्यापन उपरांत 473.8 क्विंटल धान से संबंधित 9.000 हेक्टेयर रकबे के टोकन धान समिति केंद्र में जमा कराए गए, जिसकी विधिवत पावती प्राप्त की गई। प्रशासन द्वारा संबंधित किसानों को नियमानुसार रकबा समर्पण करने के निर्देश दिए गए।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦