राजू खान:-
कोरिया पुलिस का साइबर जागरुकता अभियान जारी।पुलिस टीम ने शनिवार को पंडित ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के बच्चों को साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।ताकि वे इन खतरों से बचाव कर सकें।इस आयोजन में कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार पटना थाना प्रभारी विनोद पासवान एडिशनल एसपी कविता ठाकुर पटना 84 के ग्रामीण जन सहित, प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कोरिया कलेक्टर ने कहा कि बहुत तेजी और विविध तरीके से साइबर क्राइम बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए सबसे जरूरी कदम है जागरूकता।
साइबर सुरक्षा को लेकर जितना अधिक सचेत रहेंगे उतना ही इसके शिकार होने से बचा जा सकता है। विभिन्न तथ्यों के आधार पर साइबर खतरे की ओर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के दौर में साइबर क्राइम दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। यह तेजी से फैल रही है। इसके फ्रॉड के तरीके भी रोज बदल रहे हैं। साइबर क्राइम करने वाला किसी को भी आसानी से अपना शिकार बना लेता है। जितनी तेजी से तकनीकी विकसित हो रही है उसी अनुसार उसके कई खतरे भी हैं।हम सब इन दिनों फेसबुक में अपना फोटो खींच अपलोड करते हैं उसे फेसबुक से कई फॉलोअर बढ़ाने की जज्बा दिखाते हैं,सही मायने में ओ आपके दोस्त नही, रियल में दोस्त आप ओ है जो आपके साथ हैं, फेसबुक में आपका फोटो वीडियो अपलोड किए गए सेप नही है,कोई भी आपका फोटो को गलत यूज कर आपको बदनाम कर सकता है।
एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि हम डिजिटल युग में जी रहे हैं। हर काम डिजिटली हो रहा है। तकनीकी के फायदे हैं, तो कई तरह के खतरे भी हैं। साइबर क्राइम उन्हीं खतरों में से एक है। साइबर क्राइम का ज्यादातर शिकार पढ़े लिखे लोग हो रहे हैं। इसलिए साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता सबसे जरूरी है।
देश के भागीनागरिक है बच्चे देश को दिशा प्रदान करेंगे
आप सब जागरूक बने और जनता को भी जागरूक
करें।