बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

सरस्वती बाल विद्या मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं शैक्षणिक जागरूकता शिविर का आयोजन,

Article Image
Chief Editor:- राजू खान 

सूरजपुर / छत्तीसगढ़।सूरजपुर जिले के सोनपुर शिवप्रसाद नगर स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में आज विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं शैक्षणिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उन्हें शैक्षणिक रूप से भी जागरूक एवं प्रेरित करना रहा।

शिविर के दौरान विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य, दंत एवं त्वचा रोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, वहीं जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
          स्वास्थ्य शिविर में
👉डॉ. रितेश कुशवाहा (जनरल फिजिशियन, पटना-कोरिया)
👉डॉ. ज्योति गोस्वामी (दंत रोग विशेषज्ञ, बैकुंठपुर)
👉डॉ. निलेश (त्वचा रोग विशेषज्ञ, बैकुंठपुर)
👉डॉ. सुजीत गोस्वामी (दंत रोग विशेषज्ञ, बैकुंठपुर)
की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने अनुभव से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ शिविर में शैक्षणिक जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया, जिससे छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के हिंदी माध्यम के प्राचार्य श्री अमितेश कुमार नामदेव एवं अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य श्री प्रमितेश नामदेव ने शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं शैक्षणिक विकास से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर की प्रशंसा की गई ।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦