बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

नई कलेक्टर ने संभाली कमान, रोक्तिमा यादव बनीं कोरिया जिले की 20वीं कलेक्टर

Article Image










राजू खान :-

कोरिया/छत्तीसगढ़। कोरिया वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव ने कोरिया जिले की 20वीं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे जिले की चौथी महिला कलेक्टर हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में जिले में पहली महिला कलेक्टर की नियुक्ति हुई थी।

प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध श्रीमती यादव इससे पूर्व विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। उन्होंने कई जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में सेवाएं दी हैं तथा कलेक्टर पद संभालने से पहले समाज कल्याण विभाग में संचालक की जिम्मेदारी भी निभाई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कलेक्ट्रेट एवं जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा नस्तियों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।











उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी का स्थानांतरण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर पद पर किया गया है। उनका कोरिया जिले में लगभग 21 माह का कार्यकाल रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एडीएम सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर डी.डी. मंडावी, संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू एवं एसडीएम बैकुंठपुर उमेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦