बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

Article Image
राजू खान :-
कोरिया/छत्तीसगढ़। आगामी होली पर्व के मद्देनजर जिले के थाना सोनहत में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा आम नागरिकों से आपसी तालमेल बनाए रखते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन नव पदस्थ थाना प्रभारी विनोद पासवान एवं तहसीलदार संजय राठौर द्वारा किया गया।
बैठक में समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, शांति और भाईचारा बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि त्योहार के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉बैठक का उद्देश्य
होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना
आपसी भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देना
किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद को रोकना
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना
👉प्रमुख चर्चा बिंदु
होलिका दहन के स्थान और समय का निर्धारण
जुलूस और डीजे के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
सोशल मीडिया पर निगरानी और अफवाहों पर रोक
शराब सेवन एवं हुड़दंग पर नियंत्रण
👉प्रशासन की अपील
बैठक में प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक हरकत या संदेश से बचें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को 👉सूचित करने की सलाह दी गई।
इसके अलावा दुकान संचालकों को व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने और नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। लोगों से कहा गया कि मुखौटे का उपयोग न करें, हुड़दंगबाजी से दूर रहें तथा ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग न करें। किसी के ऊपर जबरन रंग लगाने से भी बचने की अपील की गई।
होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने के लिए जागरूक करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦