बेख़ौफ़ कलम , बेदाग़ सच... (राजू खान संपर्क - 8839314848)

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विज्ञापन हेतु संपर्क करें, राजू ख़ान (8839314848)

लापता युवक का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी — ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Article Image
राजू खान :-
कोरिया / छत्तीसगढ़। जिले के ग्राम सांवारांवा में उस समय सनसनी फैल गई जब लापता युवक का शव गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरिया जिला के ग्राम सांवारांवा निवासी संतोष केवट (उम्र लगभग 37 वर्ष) बीते बुधवार सुबह, दिनांक 25 फरवरी 2026 को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद पटना थाना में शुक्रवार, 26 फरवरी 2026 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट दर्ज होने के एक दिन बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही एक कुएं में एक शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पहचान करने पर शव संतोष केवट का ही निकला।
बताया जा रहा है कि जिस दिन संतोष केवट घर से निकले थे, उसी रात वे गांव के ही एक घर में शराब सेवन करने के बाद सो गए थे। इसके बाद से वे लगातार लापता थे। आज उनका शव कुएं से मिलने के बाद घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और वे हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
शेयर करें:
♦ इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦